Categories: News-Headlines

अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने एयर इंडिया-एयरबस और बोइंग के बीच अस्‍सी अरब डॉलर के समझौते की सराहना की

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 80 अरब डॉलर के एयर इंडिया-एयरबस और बोइंग सौदे की सराहना की है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने कल घोषणा की कि वह एयरबस और बोइंग विमानन कंपनियों से 470 विमान खरीदेगा। ऑर्डर के लिहाज से बोइंग का यह तीसरा सबसे बड़ा बिक्री समझौता है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इस ‘ऐतिहासिक’ सौदे से अमेरिका में 44 राज्यों में दस लाख नौकरियों के अवसर उपलब्‍ध होंगें।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी का उल्‍लेख करते हुए कहा कि एयर इंडिया-एयरबस सौदा भारत-फ्रांस संबंधों में एक नया अध्‍याय है। उन्‍होंने एक ट्वीट में फ्रांस और फ्रांस के उद्योग में भरोसा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एयर इंडिया को नए विमान की आपूर्ति के लिए एयरबस और रोल्स-रॉयस के बीच कई अरब पाउंड के सौदे की सराहना की है और इसे ब्रिटेन के एयरोस्‍पेस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्‍होंने भारत के साथ संबंध बनाये रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बेंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया 2023 में तीन कंपनियों के बीच हुए समझौते की घोषणा की गई जिसमें टाटा समूह के स्वामित्व वाले एयर इंडिया द्वारा 250 जेट विमान खरीदना शामिल है। ऋषि सुनक ने कहा कि एयर इंडिया, एयरबस और रोल्स-रॉयस के बीच यह ऐतिहासिक सौदा दर्शाता है कि ब्रिटेन के विकसित होते एयरोस्पेस की कोई सीमा नहीं है। ब्रिटेन सरकार ने कहा कि इस समझौते से पूर्वी इंग्‍लैंड में वेल्स और डर्बीशायर में रोजगार के अवसर उपलब्‍ध होंगें और निर्यात तथा अर्थव्यवस्था में तेजी आयेगी।

टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि यह सौदा एयर इंडिया की महत्वाकांक्षा साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.