Categories: News-Headlines

अमेरिका ने हौथी की तीन नौकाओं को समंदर में डुबोया, मालवाहक जहाज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे उग्रवादी

अमेरिकी नौसेना ने उग्रवादी संगठन हौथी की कई छोटी नौकाएं नष्ट कर दी, जिनमें सवार लोग लाल सागर में एक मालवाहक जहाज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। यमन के हौथी नियंत्रण वाले क्षेत्रों से चार नौकाओं ने व्यापारिक जहाज, मार्सक हांग्जो (MAERSK HANGZHOU) पर गोलीबारी की और कुछ मीटर तक जहाज के अंदर आ गये।

हौथी हमलावरों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए, सुरक्षा बलों ने जवाबी गोलीबारी की। अमेरिकी हेलीकॉप्टरों ने जहाज से मिली संकट की सूचना पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में हौथी की तीन नौकाओं को डुबो दिया गया और उनके चालकों को मार गिराया गया। हौथी उग्रवादी नवंबर से लाल सागर में ड्रोन और मिसाइलों से समुद्री जहाजों पर हमला कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

14 minutes ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

14 minutes ago

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

17 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

19 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.