अमेरिका ने हाल के हफ्तों में सऊदी अरब को बड़ी संख्या में, मिसाइल रोधी ‘पैट्रियट’ प्रणाली भेजी हैं। इस कदम को बाइडन प्रशासन अमेरिका-सऊदी अरब के तेजी से जटिल होते संबंधों में तनाव को कम करने के प्रयास के तौर पर देखता है।
प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार रात को पुष्टि की कि सऊदी अरब को ‘एंटीमिसाइल इंटरसेप्टर’ भेजे गए हैं।
अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने वादा किया है कि ‘‘अमेरिका इस क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ खड़ा रहेगा’’। उनके इसी वादे की तर्ज पर यह फैसला लिया गया है।
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान ने रविवार को यमन में सक्रिय हूती बलों की निंदा की। हूती बलों ने सऊदी अरब के अहम ऊर्जा केंद्रों पर कई ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिससे एक केंद्र पर आग लग गयी और एक अन्य केंद्र पर तेल उत्पादन अस्थायी रूप से बंद हो गया।
सऊदी अरब का कहना है कि हूती विद्रोहियों के हमलों को रोकने के लिए ये इंटरसेप्टर अहम है। सऊदी अरब का मार्च 2015 से हूती के साथ युद्ध चल रहा है।
बाइडन के कार्यभार संभालने के बाद से अमेरिका-सऊदी अरब के संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। राष्ट्रपति ने शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के साथ सीधे बातचीत करने से इनकार कर दिया है और हूती बलों को आतंकवादी समूहों की सूची से हटा दिया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment