अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में यूक्रेन से जारी संघर्ष को लेकर रूस की कडी आलोचना की है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि रूस तनाव कम नहीं करना चाहता बल्कि उसे बढा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को ध्वस्त किया जा रहा है। एंटनी ब्लिंकन ने यह भी कहा कि परिषद के हर सदस्य को यह स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि रूस परमाणु हथियारों की धमकी देना तुरंत बंद करे।
इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने अपने प्रारम्भिक भाषण में कहा कि यूक्रेन का नवीनतम घटनाक्रम खतरनाक और परेशान करने वाला है।
दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ ने कहा कि यूक्रेन एक अधिनायकवादी देश बन गया है। सर्गेई लावरोफ ने संघर्ष को लम्बा खींचने के लिए पश्चिमी देशों के सैन्य समर्थन को भी जिम्मेदार ठहराया।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment