Categories: News-Headlines

अमेरिका ने विश्व बैंक का प्रमुख बनाने के लिए अजय बंगा का चयन किया

अमेरिका ने विश्व बैंक का प्रमुख बनाने के लिए अजय बंगा का चयन किया है। इस निर्णय से इस अंतर्राष्ट्रीय संस्थान में अजय बंगा का नया अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया कल समाप्त हो गई। हालांकि अमेरिका के अलावा किसी भी देश ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। कल दोपहर बाद नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बंद होने के बाद विश्व बैंक किसी भी सदस्य राष्ट्र को अब इसकी अनुमति नहीं देगा।

पिछले महीने मौजूदा अध्यक्ष डेविड मालपास ने विश्व बैंक का पदत्याग कर दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने मास्टरकार्ड इंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस अंतर्राष्ट्रीय संस्थान का अध्यक्षीय उम्मीदवार घोषित किया। 63 वर्षीय अजय बंगा पिछले महीने अपने नामांकन के लिए समर्थन जुटाने के लिए ऋणदाता और कर्जदार देशों की वैश्विक यात्रा पर थे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने चीन, केन्या और आइवरी तट तथा ब्रिटेन, बेल्जियम, पनामा और अपने स्वदेश भारत का दौरा किया।

अजय बंगा निर्धनता निवारण ऋणदाताओं से संबंधित विशेष जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अन्तर्गत वार्षिक तौर पर लगभग 100 बिलियन डॉलर की धनराशि आवंटित की जाती है। अमरीका विकासशील देशों के लिए अधिक जलवायु वित्त उपलब्ध कराने संबंधी बहुपक्षीय विकास बैंकों के सुधारों को आगे बढ़ाने वाले देशों में शामिल है। इस संस्थान के मुख्य कार्य की जिम्मेदारी हमेशा अमरीका के उम्मीदवार को दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.