अमेरिका में एक बार फिर यह संकल्प दोहराया है कि वह हमास के खिलाफ अभियान में इस्रायल को हथियार देना जारी रखेगा। अमेरिका ने गाजा पट्टी में फिलिस्तीनीयों के लिए अधिक मानवीय सहायता की अपनी अपील के बावजूद यह बात कही है।
गाजा में तीन महीने से चल रही लड़ाई के बीच हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गाजा शहर में जबालिया कैंप के पास हमलों में 110 और लोग मारे गए।
इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद गाजा में एक बार फिर से संघर्ष विराम की मांग पर मतदान कराने की तैयारी में है। पिछली बार इस प्रयास पर अमेरिका ने वीटो कर दिया था। लेकिन इस सिलसिले में दस्तावेज पर चर्चा जारी रहने के कारण मतदान को 19 दिसंबर तक स्थगित कर दिया गया था।
उधर इस्रायल की यात्रा पर गए अमेरिका के रक्षा मंत्र लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि गाजा में और अधिक मानवीय सहायता की आवश्यकता है। वहां 20 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और उन्हें सहायता सामग्री वितरित करने की जरूरत है।
उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि अमेरिका इस्रायल का सबसे गहरा मित्र है और वह उसे मारक हथियार, युद्ध में काम आने वाले वाहन और हवाई रक्षा प्रणाली देना जारी रखेगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment