अमेरिका ने कहा है कि भारत वैश्विक मंच पर सबसे अधिक मांग वाले देशों में से एक है और अमेरिका ने दोनों देशों के बीच संबंधों को अधिक विकसित करने के लिए कदम उठाये हैं। हिंद-प्रशांत मामलों के अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयक कर्ट कैंपबेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की अमेरिका यात्रा को ऐतिहासिक बताया। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका सफलतापूर्वक द्विपक्षीय संबंधों को अगले स्तर पर ले गये हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को महत्वपूर्ण बताया और जोर दिया कि यह अब उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
इस बीच, यूक्रेन में अमेरिका के दूत ब्रिजेट ए ब्रिंक ने कहा कि भारत अपनी बढ़ती वैश्विक प्रोफ़ाइल और जी20 अध्यक्षता के साथ यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने में योगदान कर सकता है। भारतीय पत्रकारों के एक समूह को जानकारी देते हुए ब्रिजेट ए ब्रिंक ने कहा कि भारत का नेतृत्व कई वैश्विक चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अमरीका आजादी और लोकतंत्र का समर्थन करने के लिए भारत सहित विश्व के अपने सहयोगियों के साथ काम करने का इच्छुक है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment