Categories: News-Headlines

अमेरिका ने ईरान समर्थित आतंकी गुटों को निशाना बनाते हुए कल पूर्वी सीरिया में दो ठिकानों पर हवाई हमले किये

अमेरिका ने ईरान समर्थित आतंकी गुटों को निशाना बनाते हुए कल पूर्वी सीरिया में दो ठिकानों पर हवाई हमले किये। इनमें एक प्रशिक्षण स्थल और एक शस्त्रागार को निशाना बनाया गया। पिछले एक पखवाड़े में अमेरिका का यह तीसरा जवाबी हमला है।

आपको बता दें कि इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने 17 अक्टूबर के बाद से इराक़ और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर 50 से अधिक हमले किये हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय – पेंटागन के अनुसार इन हमलों में लगभग 56 अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे। ये घटनाएं इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हुईं। अनेक गुट इस युद्ध में इस्राइल का समर्थन करने के लिये अमेरिका के खिलाफ हैं।

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के कहा कि सीरिया में जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया है, उनका इस्तेमाल इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड के अलावा इरान समर्थित आतंकवादी करते थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो. बाइडन की सबसे बड़ी प्राथमिकता अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा है और ये हमले राष्ट्रपति बाइडन के आदेश पर किये गये।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

12 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.