अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलेवन ने अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत यात्रा की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जो बाइडेन की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वह सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत जायेंगे। व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति सभी जरूरी एहतियात बरतते हुए दिशानिर्देशों के अनुसार मानक प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति सहित अमरीका से आने वाले प्रत्येक यात्री की भारत रवाना होने से पहले जांच की जाएगी। जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि जी-20 के अध्यक्ष भारत, अमरीका और अन्य सदस्य चाहते हैं कि चीन भू-राजनैतिक मुद्दों को अलग रखते हुए सम्मेलन में हिस्सा ले तथा रचनात्मक योगदान दे। उन्होंने कहा कि अमरीका और जी-20 के सभी सदस्य चाहते हैं कि चीन सकारात्मक रुख अपनाए और समस्याओं के वास्तव में समाधान पर ध्यान केंद्रित करे।
उन्होंने कहा कि यह चीन पर निर्भर करता है कि वह सम्मेलन में शामिल होना चाहता है या नहीं। चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग के जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने के निर्णय के बाद अमरीका की ओर से यह बात कही गई है। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि प्रधानमंत्री ली कियांग दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में चीन की ओर से हिस्सा लेंगे।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment