प्रधानमंत्री ने व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में मददगार के रूप में ‘2+2’ प्रारूप का स्वागत किया
उन्होंने प्रधानमंत्री की अमेरिका की राजकीय यात्रा और जी20 शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति बाइडेन की भारत यात्रा के बाद द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला
उन्होंने पश्चिम एशिया सहित आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बाइडेन के साथ निरंतर आदान-प्रदान होने की उम्मीद जताई
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।इन दोनों ही मंत्रियों ने प्रधानमंत्री को ‘2+2’ प्रारूप में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ हुई अपनी चर्चाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने जून 2023 में प्रधानमंत्री की अमेरिका की राजकीय यात्रा और नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर दोनों राजनेताओं के बीच हुई बैठक के बाद रक्षा, सेमीकंडक्टर, उभरती प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति पर भी प्रकाश डाला।
प्रधानमंत्री ने सभी क्षेत्रों में बढ़ते आपसी सहयोग पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि भारत एवं अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी दरअसल लोकतंत्र, बहुलवाद, और कानून के शासन के सम्मान पर आधारित है।
उन्होंने पश्चिम एशिया में मौजूदा घटनाक्रम सहित आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने इन मुद्दों पर भारत और अमेरिका के बीच निरंतर घनिष्ठ समन्वय रहने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बाइडेन को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके साथ आदान-प्रदान निरंतर जारी रहने की उम्मीद है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment