अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज चीन को छोड़कर सभी देशों के लिए पारस्परिक आयात शुल्क पर 90 दिन तक रोक लगाने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, यह 90 दिवसीय विराम पारस्परिक और 10 प्रतिशत टैरिफ पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि अपनी टैरिफ योजना के हिस्से के रूप में 90 दिवसीय विराम को अधिकृत कर रहे है, लेकिन चीन के लिए टैरिफ दर को तुरंत प्रभाव से बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर रहे है। उधर, चीन ने अमरीका से आयातित सभी वस्तुओं पर 84 प्रतिशत टैरिफ लगाकर जवाबी कार्रवाई की है।
इस बीच अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कुछ पारस्परिक शुल्कों पर रोक लगाने की घोषणा के बाद अमेरीकी शेयरों में सबसे बड़ी तेजी देखी गई। इस कदम से निवेशकों की आशंकाओं को शांत करने में मदद मिली है जिनके कारण पिछले सप्ताह बाजारों में भारी गिरावट देखी गई थी।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment