Categories: News-Headlines

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्‍ट्रपति व्‍लोद्योमिर जेलेन्‍सकी को कल व्‍हाइट हाऊस में आमंत्रित किया

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्‍ट्रपति व्‍लोद्योमिर जेलेन्‍सकी को कल व्‍हाइट हाऊस में आमंत्रित किया है। इस बैठक के दौरान दोनो नेता यूक्रेन की ऊर्जा जरूरतों और कीव के लिए अमेरिका के सतत समर्थन के महत्‍व पर चर्चा करेंगे।

व्‍हाइट हाउस की प्रेस सचिव केरीन जीन – पियरे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि जो बाइडन ने अमेरिका की अटल प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए जेलेन्‍सकी को व्‍हाइट हाउस में आमंत्रित किया है।

अमेरिका यूक्रेन के लोगों को समर्थन देता है क्‍योंकि वे रूस के विरूद्ध जंग लड रहे हैं। व्‍लोद्योमिर जेलेन्‍सकी ऐसे समय में अमेरिका का दौरा करेंगे जब यूक्रेन का सहायता सौदा कांग्रेस में रुका हुआ है। फरवरी 2022 में शुरू हुए रूस और यूक्रेन के बीच के युद्ध के बाद जेलेन्‍सकी का अमेरिका का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले जेलेन्‍सकी ने सितम्‍बर महीने में अमेरिका का दौरा किया था। सितम्‍बर महीने में अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान जेलेन्‍सकी ने व्‍हाइट हाउस में बाइडन से मुलाकात की थी।

उन्‍होंने तत्‍कालीन अमेरिकी प्रतिनिधि सदन के अध्‍यक्ष केविन मेकार्थी, सदन के डेमोक्रेटिक नेता हाकिम जेफरीज और अमेरिकी सदन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की थी। जेलेन्‍सकी की यात्रा में यूक्रेन को आपात सहायता देने के लिए कांग्रेस की वार्ता महत्‍वपूर्ण होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.