Categories: News-Headlines

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद कल अपनी पहली विदेश यात्रा की शुरूआत की

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद कल अपनी पहली विदेश यात्रा की शुरूआत की। राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि ब्रिटेन में जी-7, नैटो और यूरोपीय नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकों के बाद अगले सप्ताह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली बैठक में वे स्पष्टता से अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि अमरीका, रूस के साथ स्थायी और भरोसेमंद संबंध चाहता है।

राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि वे रूस के साथ संबंधों को नया रूप देना चाहते हैं। पूर्व राष्ट्रपति डनाल्ड ट्रंप के शासन में शुल्क के मुद्दों और संधियों से वापस हटने को लेकर दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी।

अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी यात्रा के पहले चरण में ब्रिटेन में कॉर्नवाल के सेंट आइवस में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस बैठक में कोविड वैक्सीन, व्यापार, जलवायु परिवर्तन और विकासशील देशों में बुनियादी ढ़ांचा पुनःनिर्माण की पहल को लेकर बातचीत होगी। 16 जून को जिनेवा में राष्ट्रपति पुतिन के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति की बैठक में युक्रेन पर हमले सहित कई अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.