Categories: News-Headlines

अमेरिका के टेक्‍सास में अचानक आई बाढ़ में 43 लोगों की मृत्‍यु और 27 बच्‍चे लापता

अमरीका में टेक्‍सास में अचानक आई बाढ़ में 43 लोगों की मृत्‍यु हो गई और 27 बच्चे लापता हैं। मृतकों में 15 बच्‍चे शामिल हैं। शुक्रवार को तड़के ग्वैडल्यूप नदी का जलस्तर एक घंटे के भीतर 26 फीट से अधिक बढ़ गया। मौसम विभाग ने लगातार जारी वर्षा के कारण फिर से बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों, विशेष रूप से बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों, विशेष रूप से बच्चों की जान जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है। अमेरिकी सरकार और शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।”

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

60 minutes ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.