दिल्ली: संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, द्वितीय महिला उषा वेंस के साथ पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
वे आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी उषा वेंस, उनके बच्चे और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य भी हैं। इस दौरान, दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है। जेडी वेंस अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली में अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। अमरीका रवाना होने से पहले उनका जयपुर और आगरा जाने का भी कार्यक्रम है।
इस यात्रा के दौरान इस वर्ष 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमरीका यात्रा के दौरान जारी भारत अमरीका संयुक्त वक्तव्य के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की जाएगी। साथ ही दोनों पक्ष आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो सजा लोकतांत्रिक मूल्य सहित कई मुद्दों पर हितों के अभिशरण और दोनों देशों के लोगों के बीच जीवन संपर्कों द्वारा संचालित है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment