अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ घोषित किया गया है। ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड’ भारत से बाहर आयोजित की जाने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता है।
न्यूजर्सी के एडिसन में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का ताज पहनाए जाने के बाद ध्रुवी ने कहा, ‘‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब जीतना अभूतपूर्व सम्मान है। यह ताज से कहीं बढ़कर है। ये मेरी विरासत, मेरे मूल्यों और वैश्विक स्तर पर दूसरों को प्रेरित करने का अवसर प्रदान करता है।’’
सूरीनाम की लीजा अब्दोएलहक ‘फर्स्ट रनरअप’ रहीं, जबकि नीदरलैंड की मालविका शर्मा को ‘सेकंड रनरअप’ घोषित किया गया। ‘मिसेज’ की श्रेणी में त्रिनिदाद और टोबैगो की सुआन मुटेट विजेता रहीं, स्नेहा नांबियार ‘फर्स्ट रनरअप’ और ब्रिटेन की पवनदीप कौर ‘सेकंड रनरअप’ रहीं।
किशोरियों की ‘टीन’ श्रेणी में ग्वाडेलोप की सिएरा सुरेट को ‘मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड’ का ताज पहनाया गया। नीदरलैंड की श्रेया सिंह और सूरीनाम की श्रद्धा टेडजो क्रमश: ‘फर्स्ट’ और ‘सेकंड रनरअप’ घोषित की गईं।
सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन न्यूयॉर्क की ‘इंडिया फेस्टिवल कमेटी’ द्वारा किया जाता है और इसका नेतृत्व भारतीय-अमेरिकी नीलम और धर्मात्मा सरन ने किया। इस वर्ष यह 31वीं सौंदर्य प्रतियोगिता थी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment