Categories: News-Headlines

अमेरिका और ब्रिटेन ने हमास से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं पर तीसरे दौर के प्रतिबंध लगाए

ब्रिटेन और अमेरिका के वित्‍त मंत्रालय ने हमास से जुड़े व्यक्तियों पर तीसरे दौर के प्रतिबंध लगाए हैं। दोनों देशों की समन्वित कार्रवाई में हमास के प्रमुख लोगों के साथ-साथ ईरान समर्थित फलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के आतंकवादियों की पहचान की गई है।

अमेरिका की विदेश मंत्री जेनेट येलेन ने कहा है कि हमास की कार्रवाई से लोगों को भारी पीड़ा पहुंची है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और उसके साझेदार हमास के वित्तीय बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहे हैं और उन्‍हें दी जाने वाली आर्थिक सहायता पर रोक लगा रहे हैं। हमास के वरिष्ठ नेता याह्या सिनवार और पांच अन्य पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।

कल जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अमेरिका के वित्‍त मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि हमास को मुख्य रूप से ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड और ईरान में पीआईजे के प्रतिनिधि नासिर अबू शरीफ से मुख्‍य आर्थिक सहायता मिल रही है। जिन लोगों को निशाना बनाया गया उनमें हमास के वरिष्ठ सदस्य और सह-संस्थापक, महमूद खालिद जाहर, लेबनान स्थित मनी एक्सचेंज कंपनी नबील चौमन एंड कंपनी, इसके मालिक और संस्थापक और मुआद इब्राहिम मोहम्मद राशिद अल-अतिली शामिल हैं। हालांकि अमरीका ने आश्वस्त किया है कि आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों की फंडिंग रोक दी जाएगी, लेकिन वंचित समुदायों की मूलभूत आवश्‍यकताओं को पूरा करने वाली मानवीय सहायता जारी रहेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास

जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास लंदन: इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

17 hours ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

1 day ago

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More

1 day ago

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More

2 days ago

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More

2 days ago

This website uses cookies.