Categories: News-Headlines

अमेरिका और ईरान के बीच हो सकती है एक विवादास्पद कैदी की अदला-बदली

अमेरिका और ईरान आज एक विवादास्पद कैदी की अदला-बदली कर सकते हैं। इस समझौते में 2018 के बाद से दक्षिण कोरिया में रखे गए 6 अरब डॉलर के ईरानी तेल धन से बाइडेन प्रशासन द्वारा नियन्‍त्रण हटाना शामिल है। तेहरान और वाशिंगटन 5 कैदियों की अदला-बदली करने वाले है। इस अदला-बदली में ब्रिटिश-अमेरिकी नागरिक संरक्षणवादी मोराद तहबाज को छोड़ना भी शामिल है।

एक व्‍यापक राजनयिक समझौते के तहत ईरान में आज कतर का एक विमान 5 अमेरिकी कैदियों को अमेरिका में बंद 5 ईरानी कैदियों के बदले छोड़ने के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार था। यह दोहा मध्‍यस्‍थता वाले समझौते का हिस्‍सा है। इस समझौते ने 6 बिलियन अमरीकी डॉलर के ईरानी कोष से नियन्‍त्रण हटा दिया है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता नासेर कनानी ने कहा कि 2018 में ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के बाद दक्षिण कोरिया में रोका गया कोष आज तेहरान को उपलब्‍ध होगा। इस समझौते के तहत कतर यह सुनिश्चित करेगा कि इस कोष को मानवीय कल्‍याण पर खर्च किया गया है।

इसे लेकर अमेरिका की कोई तत्‍काल सार्वजनिक टिप्‍पणी नहीं आई। दोहरी नागरिकता वाले 5 अमेरिकी दोहा से अमेरिका की उड़ान भर सकते हैं। इसके बदले में अमरीका में बंद 5 ईरानी भी छोड़े जाएंगे। इस समझौते से अमेरिका और ईरान के बीच की बड़ी बाधा दूर होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.