अमेरिका अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में सदस्य देश के रूप में शामिल हो गया है। वह इस गठबंधन की रूपरेखा संधि पर हस्ताक्षर करने वाला 101वां देश है। सौर गठबंधन का उद्देश्य वैश्विक ऊर्जा स्रोत में सौर ऊर्जा को प्रमुख बनाना है। अमरीकी राष्ट्रपति के विशेष जलवायु दूत जॉन केरी ने कल ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन संधि में शामिल देशों के सम्मेलन में अमरीका के इस निर्णय की घोषणा की।
रूपरेखा संधि पर हस्ताक्षर करते हुए जॉन केरी ने कहा कि अमेरिका को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गठित अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने की प्रसन्नता है। जॉन केरी ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस महत्वपूर्ण प्रयास के नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में अमरीका के शामिल होने का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि इससे सतत सुरक्षित धरती के लिए सौर ऊर्जा उपयोग का साझा दायित्व और मजबूत होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने नवंबर 2015 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन संधि में शामिल देशों के 21वें सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की घोषणा की थी।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment