अमेजन वेब सर्विस ने 2030 तक भारत में क्लाउड अवसंरचना में 12.7 बिलियन डॉलर निवेश करने की अपनी योजना की घोषणा की है। एक वक्तव्य में अमेजन वेब सर्विस ने कहा कि भारत में डेटा सेंटर अवसंरचना में सुनियोजित निवेश प्रत्येक वर्ष भारतीय व्यवसाय में एक लाख 31 हजार सात सौ पूर्णकालिक समकक्ष अनुमानित औसत नौकरियों को समर्थन देगा। क्लाउड मंच स्टोरेज, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित दो सौ से अधिक सेवाओं का अवसर प्रदान करता है। यह प्रस्तावित निवेश ऐसे समय में आया है जब भारत बड़ी कंपनियों के निवेशों को आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है। अमेजन वेब सर्विस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एडम सेलिप्स्की ने कहा कि भारत के बाजार में अद्भूत ऊर्जा और उच्च विकास की संभावना है।
इस महीने की शुरुआत में सिस्को सिस्टम्स ने घोषणा की है, कि यह अपनी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में विविधता लाने के लिए भारत में विनिर्माण की शुरुआत करेगा। वहीं, एपल इंक सप्लायर फॉक्सकॉन तेलंगाना में अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए 500 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment