प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सहकारिता मंत्रालय, सहकारिता आधारित आर्थिक मॉडल को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर इसकी पहुंच को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी दिशा में आज माननीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली में निर्मला सीतारामन, माननीय वित्त मंत्री की उपस्थिति में सहकारी बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सहकारी बैंकों के सामने आ रही कठिनाइयों से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और इन समस्याओं को दूर करने के संभावित उपायों पर भी चर्चा की गई। बैठक में सहकारी क्षेत्र से संबंधित सभी लंबित मुद्दों पर भारत सरकार की नीति के अनुसार विस्तार से चर्चा की गई कि सहकारिता क्षेत्र को लाभार्थी और सहभागी, दोनों के रूप में अन्य आर्थिक संस्थाओं के समान माना जाए।
बैठक के प्रारंभ में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहकारिता क्षेत्र के विकास के लिए बजट में आयकर संबंधित और सहकारी चीनी क्षेत्र को राहत देने वाली घोषणाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिनन्दन किया। बैठक के अंत में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहकारी क्षेत्र को गति और निरंतर समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment