Categories: News-Headlines

अमरीकी आयात पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चीन की जवाबी कार्रवाई से अमरीकी शेयर बाजारों में गिरावट

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद वैश्विक बाज़ार में लगातार हलचल मची हुई है। इस बीच, चीन ने कल अमरीका पर जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद अमरीकी शेयर बाज़ार में बड़े पैमाने पर बिकवाली हुई।

चीन ने कल अमरीका से आयातित सभी वस्तुओं पर 34 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की, जो व्यापार युद्ध में सबसे बड़ी वृद्धि है। चीन ने कुछ दुर्लभ खनिज वस्‍तुओं के निर्यात पर भी नियंत्रण की घोषणा की और विश्व व्यापार संगठन में अपनी आपत्ति दर्ज कराई। कनाडा से लेकर चीन तक ने बढ़ते व्यापार युद्ध में जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने इस सप्ताह टैरिफ को एक सदी से भी अधिक समय में अपने उच्चतम स्तर पर बढ़ा दिया है, जिसके कारण वैश्विक वित्तीय बाजारों में गिरावट आई है। निवेशकों को आशंका है कि टैरिफ युद्ध बढ़ने से अमरीका और वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍थाएं मंदी में डूब सकती है। जेपी मॉर्गन के विश्‍लेषकों के अनुसार अगर अन्‍य देश भी अमरीका के विरुद्ध जवाबी कार्रवाई करते हैं तो वैश्विक मंदी अधिक हो जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

5 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

5 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.