Categories: News-Headlines

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने ईरान को कल तक होर्मुज जलडमरूमध्‍य नहीं खोलने पर, उसके विद्युत संयंत्रों और पुलों को उड़ाने की धमकी दी

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने ईरान को कल तक होर्मुज जलडमरूमध्‍य नहीं खोलने पर, उसके विद्युत संयंत्र और पुलों को उड़ा देने की धमकी दी है। उन्‍होंने ईरान को भयंकर परिणाम भुगतने की धमकी दोहराई लेकिन अमरीकी मीडिया से यह भी कहा कि ईरान के साथ समझौता हो जाने की पूरी आशा है। ईरान ने होर्मुज जलमार्ग से जहाजों के सामान्‍य परिवहन पर रोक लगा दी है।इससे वैश्विक स्‍तर पर तेल की कीमते आसमान छू रही हैं और वूरी दुनिया में मुद्रास्‍फीति का खतरा बढ गया है।

पूरी दुनिया का ध्यान अब अमरीका द्वारा ईरान को दिए गए होर्मुज जलडमरूमध्य के 48 घंटे के अल्‍टीमेटम पर है। यह समय सीमा कुछ ही घंटों में समाप्त हो जायेगी। अब तक कोई समझौता न होने के कारण जारी संघर्ष के और भडकने की आशंका है। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते की भी प्रबल संभावना जताई।

उधर, ईरान ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के अल्टीमेटम को खारिज कर दिया और चेतावनी दी है कि वह दबाव में बातचीत नहीं करेंगे। इस बीच, पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन-ओपेक प्‍लस ने एक वर्चुअल बैठक में मई से तेल उत्पादन 2 लाख 6 हजार बैरल प्रति दिन बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। यह कदम पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच वैश्विक बाजारों में कच्‍चे तेल की कीमतें स्थिर रखने के उद्देश्‍य से उठाया गया है।

उधर, ईरान के संस्कृति मंत्री ने कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य दुनिया के लिए खुला है, लेकिन ईरान के दुश्मनों के लिए यह पूरी तरह बंद हैं।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

45 minutes ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

45 minutes ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

3 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.