ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य प्रस्ताव
ईरान ने अपने बंदरगाहों पर अमरीकी नाकाबंदी हटाने और युद्ध समाप्त करने के बदले में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने का पेशकश की है। ईरान ने नए प्रस्ताव में कहा है कि उसके परमाणु कार्यक्रम के व्यापक मुद्दे पर चर्चा, बाद में की जाएगी।
ईरान परमाणु वार्ता से जोडे बिना होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक समझौते की पेशकश करते हुए अपने राजनीयक प्रयास बढ़ा रहा है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। जहां दोनों पक्षों ने अपनी साझेदारी को रणनीतिक बताया अब्बास अराघची ने कहा कि अमरीका अपने युद्ध उद्देश्यों को पूरा करने में विसफल रहा है और अब वार्ता का प्रयास कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन ने कहा है की खाड़ी में लगभग बीस हजार नाविक फंसे हुए हैं जबकि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरश ने वैश्विक व्यापार की रक्षा के लिए सभी पक्षों से जलडमरूमध्य को तुरंत खोलने का आग्रह किया है।
उधर, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के नए प्रस्ताव पर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ चर्चा की है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लैविट ने बताया कि डॉनल्ड ट्रम्प जल्द ही इस विषय पर बात करेंगे। मैं राष्ट्रपति या उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा से आगे नहीं बढ़ाना चाहती। मैं बस या दोहराना चाहूंगी कि ईरान के संबंध में राष्ट्रपति की रेड लाइंस बहुत स्पष्ट कर दी गई है। मैं यह नहीं कहूंगी कि वे इस पर विचार कर रहे हैं। मैं बस इतना कहूंगी कि आज सुबह इस पर चर्चा हुई थी। जिस पर मैं अभी कुछ नहीं कह सकती। पर मुझे पूरा यकीन है कि आप राष्ट्रपति की बहुत जल्द सुनेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर 27 अप्रैल, 2026 को नई… Read More
भारतीय रेलवे ने ट्रेन नंबर 22961/22962 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच से… Read More
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया और सोशल मीडिया माध्यम से प्राप्त फीडबैक पर कर्नाटक… Read More
संचार मंत्रालय के अधीन डाक विभाग और डीटीडीसी एक्सप्रेस लिमिटेड ने देश भर में लॉजिस्टिक्स… Read More
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं।… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 अप्रैल, 2026 को किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित होने वाली… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment