Categories: News-Headlines

अमरनाथ यात्रा: कड़ी सुरक्षा के बीच साढ़े छह हजार श्रद्धालुओं का सातवां जत्‍था आज हुआ रवाना

जम्‍मू-कश्‍मीर में साढ़े छह हजार अमरनाथ श्रद्धालुओं का सातवां जत्‍था आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर यात्री निवास से अनंतनाग जिले में पहलगाम के नुनवान और गंदरबाल जिले में बालतल दो शिविरों के लिए रवाना हो गया। ये श्रद्धालु जम्‍मू के आधार शिविर से 272 वाहनों से रवाना हुए और आज शाम तक अपने-अपने आधार शिविरों में पहुंच जाऐंगे। कल सुबह सभी श्रद्धालु आगे की यात्रा के लिए रवाना हो जाऐंगे।

पहली जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक 67,566 श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। देश भर से श्रद्धालुओं की यह यात्रा प्राकृतिक रूप से बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन और पूजन के लिए सहजता से आगे बढ़ रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.