Categories: News-Headlines

अबू धाबी की IHC ने अडाणी समूह की कंपनियों में किया 15,400 करोड़ रुपये का निवेश

अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी पीजेएससी (आईएचसी) ने अडाणी समूह की तीन कंपनियों में प्राथमिक पूंजी के तौर पर 15,400 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

अडाणी ग्रुप ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसकी कंपनियों- अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल), अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड (एटीएल) और अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) में आईएचसी ने यह निवेश किया है।

अडाणी ग्रुप के मुताबिक, एईएल में सर्वाधिक 7,700 करोड़ रुपये और एजीईएल एवं एटीएल दोनों में 3,850-3,850 करोड़ रुपये का निवेश पूरा हो गया है।

हालांकि, अडाणी समूह ने यह नहीं बताया है कि इस निवेश के बदले में आईएचसी को इन तीनों कंपनियों में कितनी हिस्सेदारी मिलने वाली है।

आईएचसी ने अडाणी समूह की कंपनियों में पूंजी निवेश तरजीही आवंटन के माध्यम से किया है।

आईएचसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सैयद बसर शुएब ने कहा, ‘‘हमारे कारोबार का यह रणनीतिक विस्तार अपने निवेश पोर्टफोलियो का दायरा बढ़ाने एवं विविधता लाने की प्रतिबद्धता के अनुकूल है।’’

उन्होंने कहा कि यह सौदा भारत एवं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच के कुल व्यापार के 4.87 प्रतिशत हिस्से को दर्शाता है। वर्ष 2021 में भारत-यूएई का द्विपक्षीय व्यापार 41 अरब डॉलर रहा।

बयान के मुताबिक, आईएचसी के निवेश से अडाणी ग्रुप की वृद्धि योजना को मजबूती मिलेगी और यह वर्ष 2030 तक 45 गीगावॉट बिजली की आपूर्ति करने की स्थिति में होगा।

एजीईएल के कार्यकारी निदेशक सागर अडाणी ने कहा कि यह लेनदेन भारत एवं यूएई के संबंधों के और मजबूत होने को दर्शाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.