Photo: twitter.com/dna
अफगानिस्तान में तालिबान ने नई कार्यवाहक सरकार की घोषणा कर दी है। अंतरिम मंत्रिमंडल में मुल्ला हसन अखुंद नई सरकार के कार्यवाहक प्रधानमंत्री होंगे। मंत्रिमंडल के सभी सदस्य पुरूष हैं। अंखुद कंधार से जुडे हुए हैं। वे पिछले बीस साल से अमरीका और सैन्य बलों पर हमलों में शामिल समूह नेतृत्व परिषद के अध्यक्ष थे। तालिबान प्रमुख हिबतुल्लाह अंखुदजादा सरकार के प्रमुख नेता होंगे। कल शाम काबुल में संवाददाता सम्मेलन में तालिबान के प्रमुख प्रवक्ता जैबिउल्लाह मुजाहिद ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही मंत्रिमंडल में नये मंत्रियों को शामिल किया जायेगा। राजनीतिक कार्यालय ग्रुप के अध्यक्ष मुल्ला अब्दुल गनी बरादर और मुल्ला अब्दुल सलाम हनाफी को उपप्रधानमंत्री बनाया गया है। कुख्यात हक्कानी नेटवर्क के प्रमुख सिराजुद्दीन हक्कानी को गृहमंत्री बनाया गया है। अमरीका ने हक्कानी नेटवर्क को वैश्विक आतंकवादी संगठन बताया है। अमरीका ने इस पर 50 लाख डॉलर का ईनाम रखा है। कार्यवाहक मंत्रिमंडल की घोषणा पंजशीर के उत्तरी प्रांत पर तालिबान के कब्जे के दावे के एक दिन बाद की गई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment