Categories: News-Headlines

अफगानिस्‍तान में काबुल अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के निकट कम से कम सात लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट कम से कम सात लोग मारे गए हैं। ये लोग देश छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे थे। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि जमीनी हकीकत बहुत चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। लेकिन हालात को सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

हवाई अड्डे पर यह घटनाक्रम अफगानिस्तान में अमेरिकी राजदूतावास की कल अपने नागरिकों को काबुल हवाई अड्डे नहीं आने की सलाह जारी करने के बाद हुआ है।

फिलहाल हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिका के चार हजार पांच सौ और तकरीबन नौ सौ ब्रिटिश सैनिक मौजूद हैं। इस बीच यूरोपीय संघ के विदेश निति प्रमुख जोसेप बोरे ने कहा है कि इस महीने के अंत तक 60 हजार लोगों को अफगानिस्तान से निकालना संभव नहीं है। एक अन्य घटनाक्रम में तालिबान के शीर्ष नेता दोहा से काबुल पहुंच गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

16 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.