रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अफगानिस्तान में बदलता समीकरण भारत के लिए चुनौती है और वहां पैदा हुई परिस्थितियों ने हमें अपनी कूटनीति पर पुनर्विचार करने पर मजबूर किया है।
ऊटी में वेलिंगटन में डिफेन्स सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में राजनाथ सिंह ने कहा कि कूटनीति बदली जाएगी और क्वाड का निर्माण इस रणनीति को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने फिर से सिद्ध कर दिया है कि भारत राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी भी शत्रु का और किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम है।
राजनाथ सिंह ने भारत-चीन सीमा विवाद के समय चीनी सेना के आगे बढ़ने की कोशिश के दौरान भारतीय सेना के समझदारी पूर्ण रवैये की सराहना की। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने उत्तर क्षेत्र में भी दुश्मन का नई ताकत के साथ सामना किया।
रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार देश के युवाओं को सशस्त्र बलों से जोड़ने के लिए टूर ऑफ ड्यूटी पहल शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि दुश्मन से लड़ने के लिए समेकित लड़ाका दल बनाए जाएंगे। ये दल न सिर्फ जल्द निर्णय लेने में मदद करेंगे बल्कि समेकित लड़ाका इकाई की संख्या भी बढ़ाएंगे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment