Categories: News-Headlines

अफगानिस्तान में तेज भूकंप से मरने वालों की संख्या 2000 से अधिक हुई

पश्चिमी अफगानिस्तान में, ईरान से लगी सीमा के पास आए भूकंप में मृतकों की संख्या 2000 हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है क्योंकि कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार लगभग 11 बजे आया। इसका केंद्र हेरात शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर था और इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। संयुक्त राष्ट्र मानवीय कार्य समन्वय कार्यालय के अनुसार, भूकंप से कम से कम 465 भवन नष्ट हो गए हैं जबकि 135 भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हेरात में टेलीफोन सेवा बाधित हो जाने से प्रभावित लोगों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। तालिबान ने स्थानीय लोगों से घायलों को अस्पताल पहुंचाने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

18 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.