अफगानिस्तान में तालिबान पुलिस ने देश के मनोरंजन उदयानों में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिये हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया है कि धर्म प्रचार और दुराचार निवारण मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि महिलाओं को मनोरंजन उदयानों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ये प्रतिबंध कल से लागू किये गये हैं। इससे पहले भी अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान की महिलाओं की आजादी पर कई प्रतिबंध लगाये गये हैं।
इस बीच यह स्पष्ट नहीं है कि पहले के नियमों के साथ-साथ यह प्रतिबंध कैसे लागू होंगे। पहले के नियमों में कहा गया है कि उदयानों को स्त्री-पुरूष के आधार पर अलग रखना चाहिए और कुछ दिन महिलाओं के लिए आरक्षित होने चाहिए। ये नियम खुले मैदान सहित सभी पार्कों पर सामान्य रूप से लागू होते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment