भारत में अफगानिस्तान दूतावास ने कथित तौर पर सूचित किया है कि वह यहां पर अपनी गतिविधियां बंद कर रहा है और भारत सरकार इसकी प्रमाणिकता की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया है कि यह पिछले कई महीनों से राजदूत के भारत से बाहर रहने और कथित तौर पर शरण प्राप्त करने के बाद राजनयिकों के तीसरे देशों में जाने के साथ-साथ दूतावास कर्मियों के बीच अंदरूनी कलह की खबरों के संदर्भ में है। सूत्रों ने कहा है कि इस खबर की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है।
अफगानिस्तान दूतावास में फरीद ममुंदजे राजदूत थे और ऐसा कहा जा रहा है कि वे इस समय लंदन में हैं। फरीद मुमंदजे को अफगानिस्तान की पिछली अशरफ गनी सरकार ने नियुक्त किया था और अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद भी वे राजदूत के रूप में काम कर रहे थे। अफगानिस्तान के दूतावास ने इस बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment