Categories: News-Headlines

अफगानिस्तान की स्थिति पर एससीओ और सीएसटीओ की विशेष बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

अफगानिस्तान की स्थिति पर एससीओ और सीएसटीओ की विशेष बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान की स्थिति पर एससीओ और सीएसटीओ की विशेष बैठक को संबोधत किया। अफ़ग़ानिस्तान में हाल के घटनाक्रम का सबसे अधिक प्रभाव हम जैसे पड़ोसी देशों पर होगाऔर इसलिए, इस मुद्दे पर क्षेत्रीय फोकस और क्षेत्रिय सहयोग बहुत आवश्यक है। इस संदर्भ में हमें 4 विषयों पर ध्यान देना होगा। पहला मुद्दा है कि अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन इंक्लूजिव नहीं है और बिना नेगोशिएशन के हुआ है। इससे नई व्यवस्था की स्वीकार्यता पर सवाल उठते हैं। महिलाओं, अल्पसंख्यकों सहित अफगान समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है। इसलिए आवश्यक है कि नई व्यवस्था की मान्यता पर फैसला वैश्विक समुदाय सोच समझकर और सामूहिक तरह से ले। इस मुद्दे पर भारत संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका का समर्थन करता है।

अगर अफगानिस्तान में अस्थिरता और कट्टरवाद बना रहेगा तो इससे पूरे विश्व में आतंकवादी और उग्रवादी विचारधाराओं को बढ़ावा मिलेगा। अन्य उग्रवादी समूहों को हिंसा के माध्यम से सत्ता पाने का प्रोत्साहन भी मिल सकता है। ये मानदंड आगे चलकर वैश्विक एंडी टेरर सहयोग के लिए भी एक टेंपलेट बन सकते हैं। ये मानदंड आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस के सिद्धांत पर आधारित होने चाहिए। इनमें क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म और टेरर फाइनेंसिंग जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एक कोड ऑफ कंडक्ट होना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करने से इनकार किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के बाद मतदाता सूची… Read More

27 minutes ago

भारत ने सार्क मुद्रा अदला-बदली ढांचे के तहत मालदीव के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की पहली निकासी को मंजूरी दी

भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्‍यवस्‍था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए तीन हजार करोड रुपए… Read More

27 minutes ago

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास… Read More

27 minutes ago

मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के विदर्भ में लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के विदर्भ में सोमवार… Read More

27 minutes ago

भारतीय फार्माकोपिया आयोग ने दवा की गुणवत्ता, अनुसंधान और रोगी सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए PMBI और NIPER, हाजीपुर के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करने… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.