Categories: News-Headlines

अफगानिस्तान की राजधानी में विस्फोट, कम से कम 15 लोग जख्मी

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के मध्य इलाके में रविवार को एक विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 15 लोग जख्मी हो गए हैं। चश्मदीदों ने यह जानकारी दी है।

यह अभी साफ नहीं हो सका कि विस्फोट किस कारण से हुआ और विस्फोट की जिम्मेदारी तत्काल किसी संगठन ने नहीं ली। तालिबान के अधिकारियों ने तुरंत टिप्पणी नहीं की।

‘एसोसिएटिड प्रेस टीवी’ पर घायलों को स्थल से हटाने और राहगीरों द्वारा उन्हें ले जाने के दृश्य दिखाए गए हैं।

कारोबारी वैस अहमद ने कहा कि धमाका एक बाजार के अंदर हुआ जहां ‘मनी चेंजर’ (मुद्रा बदलने वाले) काम करते हैं। हालांकि, विस्फोट के वक्त बाजार बंद था।

कई महीनों बाद अफगानिस्तान में यह विस्फोट हुआ है। अगस्त में सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान के तालिबान शासकों ने पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी है। तालिबान के जवान शहर भर में दर्जनों चौकियों पर तैनात हैं।

तालिबान के सामने सबसे बड़ा खतरा इस्लामिक स्टेट समूह से है जिसे इस्लामिक स्टेट इन खुरासान प्रॉवीन्स (आईएस-के) नाम से जाना जाता है।

एक बयान में, आईएस ने कहा कि शनिवार देर रात उसने काबुल में तालिबान के एक वाहन को निशाना बनाया, जिसमें गाड़ी में सवार सभी लोग मारे गए। हालांकि, तालिबान शासकों की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

आईएस के बयान में पश्चिमी हेरात प्रांत में देश के अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट का भी दावा किया है।

हेरात में किसी विस्फोट की पुष्टि नहीं हुई है और आईएस अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर दावे करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.