Categories: News-Headlines

अनुराग ठाकुर ने बीबीसी के स्टार एंकर गैरी लिनेकर को सस्पेंड किए जाने पर सवाल उठाए

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बीबीसी के स्टार एंकर गैरी लिनेकर को उनकी सोशल मीडिया से संबंधित गतिविधि के लिए सस्पेंड किए जाने पर सवाल उठाए हैं। ट्वीटर संदेश में, अनुराग ठाकुर ने कहा कि, यह देखना दिलचस्प है कि बीबीसी, जो पत्रकारिता की निष्पक्षता और स्वतंत्रता के बारे में ऊँचे-ऊँचे दावे करता है, उसने अपने एंकर को निलंबित कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बीबीसी ने एक और दिलचस्प कदम उठाते हुए, एक वृत्तचित्र के प्रसारण को इस डर से निलंबित कर दिया, कि इससे समाज का एक वर्ग नाराज हो जाएगा।

अनुराग ठाकुर ने कहा, मनगढंत कहानी और नैतिक पत्रकारिता स्वाभाविक रूप से एक-दूसरे के विरोधाभासी हैं। उन्होंने कहा कि, जो लोग मनगढ़ंत तथ्य और दुर्भावनापूर्ण प्रचार में लिप्त हैं, उनसे साफतौर पर नैतिकता या पत्रकारिता की स्वतंत्रता के लिए खड़े होने के साहस की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

7 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.