Categories: News-Headlines

अदाणी शेयर मुद्दे पर SEBI ने कहा कि वह बाजार में व्‍यवस्‍था और कुशल कामकाज बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध

अदाणी शेयर मुद्दे पर भारतीय प्रतिभूति और विनियमन बोर्ड (SEBI) ने कहा कि वह बाजार में व्‍यवस्‍था और कुशल कामकाज बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और विशेष व्‍यक्तिगत शेयरों में अधिक उतार-चढ़ाव को देखते हुए निगरानी उपाय किए गए हैं।

SEBI ने एक विज्ञप्ति में कहा कि विशेष शेयरों में अधिक उतार-चढ़ाव को देखते हुए पूरी तरह से परिभाषित उपलब्‍ध निगरानी उपाय किए गए हैं और यह सार्वजनिक तौर पर उपलब्‍ध हैं। यह प्रणाली किसी शेयर के मूल्‍यों में उतार-चढ़ाव की निश्चित स्थिति में स्‍वाभाविक रूप से शुरू हो जाती है।

बाजार नियामक ने कहा है कि मामले से जुड़ी सभी संस्‍थाओं से संबंधित यदि कोई सूचना हमारी जानकारी में आती है तो नीतियों के अनुसार उसकी जांच की जाती है और उचित कदम उठाए जाते हैं। सेबी ने कहा है कि मामले पर नजर रखी जा रही है और भविष्‍य में यह बनी रहेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि दीर्घकाल में भारतीय बाजारों को निवेशकों द्वारा सकारात्‍मकता के साथ देखा गया है। विभिन्‍न देशों में डॉलर के संदर्भ में भारतीय बाजार ने अपने समतुल्‍य और वि‍कसित देशों की तुलना में पिछले तीन साल की अवधि में सकारात्‍मक परिणाम दिए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

8 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 day ago

This website uses cookies.