Categories: News-Headlines

अतीक अहमद का बेटा असद अहमद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, उमेश पाल हत्याकांड में था आरोपी

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आज राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के साथ एक मुठभेड़ में उमेश पाल हत्याकांड के दो आरोपी मारे गए। अभियुक्तों में से एक अतीक अहमद का पुत्र असद अहमद और दूसरा आरोपी गुलाम था। ये दोनों उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी थे और इन दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का ईनाम था। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों अपराधियों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किये गये।

वहीं, इस मामले में पूर्व सांसद और उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद को आज न्यायालय में पेश किया गया। इस बीच, उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और भतीजी उंजिला ने प्रयागराज के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण करने के लिए अर्जी दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.