ओलंपियन आर्चर और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अतनु दास को इस वर्ष घरेलू सर्किट और अंताल्या में आयोजित विश्व तीरंदाजी कप में उनके हालिया प्रदर्शन के बाद, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम में फिर से शामिल किया गया है। पुरुषों की रिकर्व व्यक्तिगत रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल करने के लिए 673 अंक हासिल करने वाले अतनु लगभग डेढ़ साल के बाद अंतरराष्ट्रीय आउटडोर प्रतियोगिता में वापसी कर रहे थे।
टॉप्स में शामिल होने वाले अन्य बड़े नाम में राइफल शूटर मेहुली घोष हैं, जिन्होंने इस साल राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा जीती और 15 वर्षीय तिलोत्तमा सेन है जिन्होंने काहिरा विश्व कप में, सीनियर सर्किट में अपने पहले प्रदर्शन में ही 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इससे पहले 2022 में उन्होंने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और टीम गोल्ड भी जीता था।
टॉप्स कोर और विकास सूचियों में कुल 27 नए नाम शामिल किए जाने के बाद अब टॉप्स एथलीटों की कुल संख्या 270 (कोर में 101, विकास में 269) हो गई है।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment