Categories: News-Headlines

अडानी समूह के मुद्दे पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही आज लगातार सातवें दिन भी बाधित

विपक्ष और सत्‍ता पक्ष के सदस्‍यों की नारेबाजी के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। दोनों सदनों की अगली बैठक 23 मार्च को होगी। त्यौहारों के कारण कल संसद की बैठक नहीं होगी।

लोकसभा में, पहले स्थगन के बाद दोपहर 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस, द्रविड मुन्‍नेत्र कडगम, भारत राष्‍ट्र समिति, आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य अडानी समूह के मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए। लोकसभा अध्‍यक्ष ने विपक्षी सदस्यों के स्थगन नोटिस नामंजूर कर दिए। सत्‍ता पक्ष के सदस्यों ने भारतीय लोकतंत्र पर राहुल गांधी की टिप्‍पणी करने के लिए उनसे माफी की मांग दोहराई। इसके बाद, पीठासीन अधिकारी ने घोषणा की कि नव संवत्सर के कारण कल सदन की बैठक नहीं होगी। हंगामे का सिलसिला जारी रहने पर सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले आज सवेरे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस, द्रविड मुन्‍नेत्र कडगम और अन्य विपक्षी सदस्य अडानी समूह मामले की संयुक्‍त संसदीय समिति की मांग करते हुए अध्‍यक्ष के आसन के समीप आ गए। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिडला ने विरोध कर रहे सदस्यों से अपने आसन पर वापस जाने और सदन में शांति बनाए रखने का आग्रह किया। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में भी इसी तरह की स्थिति बनी रही। दोपहर 2 बजे पहले स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने घोषणा की कि चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा और चेटी चांद के अवसर पर देश भर में त्यौहार के कारण कल सदन की बैठक नहीं होगी।

इसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने राहुल गांधी से भारतीय लोकतंत्र पर दिए गए बयान पर माफी की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी इस सदन के सदस्य नहीं हैं इसलिए उनकी माफी का कोई प्रश्‍न नहीं उठता। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.