केंद्र सरकार ने कहा है कि अटल पेंशन योजना-एपीवाई के तहत पंजीकरण 25 अगस्त, 2021 तक कुल तीन करोड तीस लाख का आंकड़ा पार कर गया है। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में एपीवाई में 28 लाख से अधिक लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया। मंत्रालय ने कहा कि एपीवाई के तहत कुल पंजीकरण में से लगभग 78 प्रतिशत लाभार्थियों ने एक हजार पेंशन योजना और करीब 14 प्रतिशत लाभार्थियों ने पांच हजार रुपये पेंशन योजना को चुना है। इस पेंशन योजना में लगभग 44 प्रतिशत महिला लाभार्थी हैं और पंजीकृत होने वाले लगभग 44 प्रतिशत लाभार्थी 18-25 वर्ष के आयु वर्ग के हैं।
एपीवाई के अंतर्गत देश के 18 से 40 वर्ष की आयु का कोई भी नागरिक इसका लाभ ले सकता है, जिसका बैंक या डाकघर शाखाओं में बचत खाता है। इस योजना के तहत लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु से उसके योगदान के आधार पर प्रति माह एक हजार से पांच हजार रुपये की न्यूनतम गारंटी पेंशन राशि का लाभ मिलेगा।
E20 पेट्रोल को लेकर फैलीं 10 बड़ी अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब! इंजन डैमेज… Read More
Gujarat TAT Secondary Result 2026 Out: SEB ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड… Read More
Kerala Lottery Karunya KR-760 Result Today: आज दोपहर 3 बजे शुरू हुई ड्रॉ प्रक्रिया केरल… Read More
Google Play Store Policy: ऐप पब्लिश करने से पहले जान लें Google के सख्त नियम… Read More
शिक्षा मंत्री की आलोचना करने वाले 12 वर्षीय बच्चे को लेकर विवाद, मीरवाइज उमर फारूक… Read More
WhatsApp Username Update पर सरकार की सख्त निगरानी, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर उठे सवाल… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment