Categories: Jobs

अजमेर में IAS प्री-एग्जाम में गुपचुप तरीके से एंट्री:कैंडिडेट को सेंटर के छोटे गेट से अंदर भेजा, ADM बोलीं-सेंटर से मांगी रिपोर्ट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा (आईएएस) प्री-परीक्षा रविवार को हुई। राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और अजमेर में परीक्षा सेंटर बनाए गए। अजमेर के एक सेंटर में कैंडिडेट को गुपचुप तरीके से एंट्री देने का मामला सामने आया है। दावा है कि यहां एक पुलिसकर्मी ने कुछ कैंडिडेट्स को एंट्री टाइम खत्म होने के बाद अंदर भेज दिया। गलत तरीके से कैंडिडेट को एंट्री देने पर एग्जाम को-ऑर्डिनेटर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। किसी को एंट्री, किसी को नहीं मामला शहर के सिविल लाइंस के सावित्री स्कूल का है। जानकारी के अनुसार पहली पारी के लिए एंट्री का टाइम सुबह 9 तक था। लेकिन एक पुलिसकर्मी ने उसके बाद भी कैंडिडेट्स को सेंटर के दूसरे गेट से अंदर भेज दिया। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिसकर्मी बैग सहित एक महिला कैंडिडेट को एंट्री करवा रहा है। वहीं, इस दौरान करीब 9 बजकर 10 मिनट पर कानपुर से आई एक युवती को एंट्री नहीं दी गई और वह वापस लौट गई। दरअसल, नियमानुसार 9 बजे बाद सेंटर में कैंडिडेट्स न तो अंदर जा सकता, न ही बाहर आ सकता है। 3 से ज्यादा कैंडिडेट को अंदर भेजने का आरोप सेंटर के बाहर मौजूद कुछ कैंडिडेट्स के परिजनों ने बताया कि टाइम खत्म होने के बाद 3 से ज्यादा कैंडिडेट्स को अंदर भेजा गया। जो सेंटर का मुख्य गेट था, वो तो 9 बजते ही बंद कर दिया गया था। इसी के पास एक और छोटा गेट है, जिससे लेट आए कैंडिडेट्स को अंदर भेजा रहा था। सेंटर के बाहर 3 पुलिसकर्मी थी, इनमें से कैंडिडेट्स को एंट्री करवा रहा था। 2 पारियों में एग्जाम संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को दो पारियों में हुई। अजमेर में इस बार 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां करीब 2600 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पारी सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हुई। दूसरी पारी दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक चली। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई। …. ये खबर भी पढ़िए…
कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर निकली वैकेंसी:2 विभागों में मिलेगी पोस्टिंग, जानें- कब से शुरू होंगे आवेदन, कौन कर सकता है अप्लाई राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 3951 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़िए…

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

22 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

23 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.