Categories: Jobs

SI-भर्ती 2021,सभी अभ्यर्थियों को फिर करानी होगी KYC:RPSC ने 3.83 लाख कैंडिडेट्स के SSO आईडी जारी किए, फ्री में होंगे करेक्शन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से ‘उप-निरीक्षक भर्ती री-एग्जाम 2021’ भर्ती में सभी 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थियों को दोबारा केवाईसी करानी होगी। यह परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं RPSC ने ऑनलाइन आवेदन के लिए ‘SSO आईडी’ भूल चुके और आवेदन पत्र में संशोधन या केवाईसी नहीं कर पा रहे अभ्यर्थियों के लिए उनका डेटा जारी किया है। इस डेटा में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, एप्लीकेशन नंबर और उनकी मूल SSO आईडी है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों का आवश्यक डेटा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी यहां से अपनी SSO आईडी देखकर वर्तमान संशोधन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर भी SMS से एप्लीकेशन नंबर और SSO आईडी की जानकारी भेजी जा रही है। इसके अलावा कोई अभ्यर्थी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी को नि:शुल्क अपडेट करा सकता है। जिनका वन टाइम रजिस्टेशन केवाईसी कंपलीट नहीं है, उनको कंपलीट करना होगा। वहीं जिनको कोई संशोधन नहीं करना है, उन्हें भी एक बार लाइव फोटो, हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी के उपयोग की सहमति देनी होगी। ​बंद या बदले हुए मोबाइल नंबर-ईमेल के लिए निःशुल्क समाधान यदि किसी अभ्यर्थी का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी बदल गया है। वहीं ओटीपी वेरिफिकेशन में समस्या आ रही है तो इसे नि:शुल्क अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी आयोग के ग्रीवेंस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा feedback.rpsc@rajasthan.gov.in पर ई-मेल भेज सकते हैं। वहीं आयोग कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। ​विवरण संशोधित होने के बाद अभ्यर्थी ‘फेच एप्लीकेशन फॉर्म’ विकल्प से पुराना रिकॉर्ड नए प्रोफाइल में ट्रांसफर कर सकेंगे। डेमो वीडियो और हेल्प डॉक्यूमेंट जारी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आयोग ने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में हेल्प डॉक्यूमेंट और डेमो वीडियो भी जारी किया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध ‘Important Links – Apply Online Link’ से देखकर प्रक्रिया समझ सकते हैं। ​संशोधन न चाहने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी KYC ‘अनिवार्य’ आयोग ने कहा-जिन अभ्यर्थियों को अपने पहले आवेदन में कोई संशोधन नहीं करना है, उन्हें भी अनिवार्य रूप से फॉर्म ‘एडिट मोड’ में खोलना होगा। इसके बाद उन्हें लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशानी देना होगा। इसके बाद ही ‘फाइनल सब्मिट’ बटन पर क्लिक कर ओटीपी दर्ज करना होगा। इस अंतिम KYC के अभाव में आवेदन प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी। ​30 मई है अंतिम डेट यह प्रक्रिया 16 मई से 30 मई तक चलेगी। 30 मई तक अनिवार्य सहमति दर्ज नहीं देने या निर्देशों की अवहेलना करने की स्थिति में दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। ​आयोग ने परीक्षा के लिए पात्र सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा में शामिल होने के लिए इस प्रक्रिया को पूरा करें। 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी दे सकेंगे एग्जाम बता दें कि इस परीक्षा को केवल वही 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी दे सकेंगे, जो पहले आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में उपस्थित रहे थे। भर्ती से जुड़ी आयु सीमा, आरक्षण, योग्यता और अन्य शर्तें 3 फरवरी 2021 को जारी किए गए विज्ञापन और 7 जून 2021 को जारी पत्र के अनुसार ही रहेंगी। — एसआई भर्ती परीक्षा-2021 दोबारा होगी:पहले एग्जाम में शामिल 3.83 लाख अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका, जानें कब होगा आयोजन

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

18 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

18 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

20 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

21 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

22 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.