Categories: News-Headlines

अगले 4 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक और गोवा में भारी बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्वी भारत में, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज और पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले 5 दिनों में भारी से लेकर बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के आस पास बिहार, झारखंड, ओडिशा और अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में बिजली चमकने तथा गरज और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में इस महीने की 24 तारीख तक लू की स्थिति बने रहने का अनुमान है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.