Categories: News-Headlines

अकादमिक वर्ष 2024-25 के स्ना‍तकोत्तर कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा-CUET की अनुसूची जारी की

अकादमिक वर्ष 2024-25 के स्‍नातकोत्‍तर कार्यक्रमों के लिए संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-सी.यू.ई.टी. अगले साल 11 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्‍यक्ष एम जगदीश कुमार ने बताया है कि स्‍नातक कार्यक्रमों के लिए सी.यू.ई.टी. परीक्षा अगले वर्ष 15 मई से 31 मई तक आयोजित की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी इसका आयोजन करेगी। परीक्षा के तीन सप्‍ताह के भीतर परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा- जेईई की मुख्‍य परीक्षा वर्ष 2024 में दो सत्रों, 24 जनवरी से एक फरवरी और एक अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। स्‍नातक कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट अगले वर्ष पांच मई को आयोजित की जाएगी। राष्‍ट्रीय पात्रता परीक्षा-नेट का पहला सत्र 10 जून से 21 जून के बीच आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लद्दाख में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय… Read More

4 hours ago

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने प्रौद्योगिकी विकास एवं निवेश प्रोत्साहन (टीडीआईपी) योजना के संशोधित दिशानिर्देश जारी किए

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज दूरसंचार विभाग की… Read More

4 hours ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें… Read More

6 hours ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कर्नाटक के भालकी में पूज्य डॉ. बसवलिंग पट्टादेवरु महास्वामीजी के 75वें वर्ष समारोह का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी में श्री चन्नबासावाश्रम… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.