Categories: News-Headlines

अंतर्राष्‍ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम ने भारत के विजय अमृतराज को गोल्डन अचीवमेंट अवार्ड से सम्‍मानित किया

भारत के विजय अमृतराज को 2021 का गोल्डन अचीवमेंट पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम और अंतर्राष्ट्रीय टेनिस संघ वर्ष में गोल्डन अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान करता है। यह पुरस्कार टेनिस में उस व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने प्रशासन, प्रोत्साहन और शिक्षा के क्षेत्र में टेनिस को आगे ले जाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान किया है और इस खेल के प्रति लंबी और उत्कृष्ट सेवा प्रदान की है। यह पुरस्कार लंदन में अमृतराज के सम्मान में आयोजित एक विशेष समारोह में दिया गया। अमृतराज को विश्व में टेनिस के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में जाना जाता है। अमृतराज ऐसे भारतीय खिलाड़ी थे, जिन्होंने पेशेवर टेनिस को एटीपी टूर में परिवर्तित किया था।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 hour ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

1 hour ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.