Categories: News-Headlines

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री ने शांति और विकास के लिए परमाणु ऊर्जा के सुरक्षित उपयोग के लिए भारत की प्रतिबद्धता दर्शायी

महानिदेशक ग्रॉसी ने जिम्मेदार परमाणु शक्ति के रूप में भारत के बेमिसाल रिकॉर्ड और सामाजिक लाभ के लिए असैन्‍य परमाणु अनुप्रयोगों में उसकी वैश्विक नेतृत्वकारी भूमिका की सराहना की

भारत और आईएईए ग्‍लोबल साउथ में परमाणु प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों के विस्तार में सहयोग करेंगे

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने शांति और विकास के लिए परमाणु ऊर्जा के सुरक्षित और संरक्षित उपयोग के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता दर्शायी। प्रधानमंत्री ने देश के ऊर्जा मिश्रण के रूप में पर्यावरण के अनुकूल परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता की हिस्सेदारी बढ़ाने के भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को साझा किया।

महानिदेशक ग्रॉसी ने एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति के रूप में भारत के बेमिसाल रिकॉर्ड की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से स्वदेशी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के विकास और तैनाती को रेखांकित करते हुए परमाणु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारत की प्रगति की प्रशंसा की। उन्होंने सामाजिक लाभ के लिए असैन्‍य परमाणु अनुप्रयोगों में उसकी वैश्विक नेतृत्वकारी भूमिका की सराहना की।इसमें स्वास्थ्य, भोजन, जल उपचार, प्लास्टिक प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से संबंधित चुनौतियों सहित मानवता के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए परमाणु प्रौद्योगिकी के उपयोग में भारत द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति शामिल है।

छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों और माइक्रो-रिएक्टरों सहित नेट जीरो संबंधी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में परमाणु ऊर्जा की भूमिका का विस्तार करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

महानिदेशक ग्रॉसी ने आईएईए और भारत के बीच उत्कृष्ट साझेदारी की प्रशंसा की। उन्होंने कई देशों की मदद करने वाले भारत के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों की सराहना की। दोनों पक्षों द्वारा ग्‍लोबल साउथ में असैन्य परमाणु प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों के विस्तार के लिए भारत और आईएईए के बीच सहयोग की संभावनाएं तलाशने पर सहमति प्रकट की गई।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.