केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए बेहद जरूरी है। मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाने के लिए आयोजित एक विशेष समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम अक्सर पर्यावरण से सब कुछ लेते हैं लेकिन अपशिष्ट वापस कर देते हैं। विकास के साथ हमारी खपत बढ़ जाती है।
भूपेंद्र यादव ने कहा कि यदि हम अनावश्यक उपभोग को प्रोत्साहित करेंगे तो एक पृथ्वी इसे पूरा नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में हमें विकास के साथ-साथ जैव विविधता के संरक्षण का मार्ग प्रशस्त करना होगा।
भूपेंद्र यादव ने मिशन ‘लाइफ’ के तहत हर गांव में जन जैव विविधता रजिस्टर बनाने का प्रस्ताव रखा।
इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय सचिव लीना नंदन, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के अध्यक्ष सी अचलेंद्र रेड्डी, केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
महाराष्ट्र सरकार को उसकी अनूठी जीन बैंक पहल के लिए बधाई देते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा, “महाराष्ट्र में स्थित पश्चिमी घाट जैव विविधता से समृद्ध हैं। महाराष्ट्र में छह राष्ट्रीय उद्यान, 48 वन्यजीव अभयारण्य और तीन रामसर स्थल हैं। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाने के लिए इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती थी।”
इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम के बारे में विस्तार से बताते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा कि मंत्रालय विश्व पर्यावरण दिवस के समारोह को मिशन ‘लाइफ’ के साथ जोड़ने की योजना बना रहा है। यह देखते हुए कि प्रकृति और पर्यावरण हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, उन्होंने कहा कि मिशन ‘लाइफ’ के साथ सरकार एक ‘संपूर्ण समाज’ दृष्टिकोण अपनाने का प्रयास करती है।
मिलेट्स के महत्व पर बोलते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा, “मिलेट्स वोकल फॉर लोकल के नारे को बढ़ावा देते हैं। यह एक ऐसी फसल है जो भारतीय जलवायु और मिट्टी के अनुकूल है। सूखा प्रतिरोधी होने के साथ-साथ पोषण की कमी को कम करने के लिए मिलेट्स महत्वपूर्ण हैं। जैव विविधता बोर्ड ने मिलेट्स को विशेष महत्व दिया है। इसका उद्देश्य कमजोर समुदायों के साथ पहुंच और लाभ साझा करना सक्षम करना है।”
भूपेंद्र यादव ने दोहराया कि पर्यावरण की रक्षा देश के लिए आस्था का विषय है। “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हमारे पास प्राकृतिक संसाधनों तक पहुंच है क्योंकि हमारी पिछली पीढ़ी ने उनकी रक्षा की थी। और यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए उनकी रक्षा करें। यह आज के लिए सबसे महत्वपूर्ण संदेश है।”
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, “यदि हम पर्यावरण की रक्षा करते हैं, तो बदले में पर्यावरण हमारी रक्षा करेगा। यदि हम पर्यावरण से जितना लेते हैं उतना वापस नहीं करेंगे तो प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाएगा और हमें प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ेगा। अगर प्रकृति बची तो हम बचेंगे और पृथ्वी बचेगी।”
मिलेट्स का उल्लेख करते हुए मंत्री जी ने आगे कहा, “भारत की पहल के कारण आज पूरी दुनिया मिलेट्स की ओर आकर्षित हो रही है। एक जन आंदोलन के माध्यम से हमें मिलेट्स के ज्ञान, मांग और आपूर्ति को बढ़ाना है। हमें एक जन आंदोलन बनाने और मिलेट्स के ज्ञान को आम आदमी तक पहुंचाने की जरूरत है।” मंत्री जी ने ‘उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रकृति, संस्कृति और साहित्य’ का मंत्र दिया।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय सचिव लीना नंदन ने कहा, “आज एक ऐसा दिन है जब हम स्वीकार करते हैं कि हमारा जीवन काफी हद तक जैव विविधता पर निर्भर है।”
महाराष्ट्र सरकार के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने भी एक वीडियो संदेश के माध्यम से सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के दो प्रकाशन, ‘भारत के जैव विविधता विरासत स्थल’ और ‘अन्य प्रभावी क्षेत्र आधारित प्रबंधन’ का विमोचन किया गया।
समारोह में अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में, भूपेंद्र यादव द्वारा मिलेट्स पर विशेष ध्यान देने वाली जैव विविधता प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी में वन विभाग, महाराष्ट्र सरकार, राज्य जैव विविधता बोर्ड, महाराष्ट्र जीन बैंक परियोजना, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण और अन्य जैसे विभिन्न निकायों के काम को दर्शाया गया। मिलेट के प्रचार में शामिल विभिन्न सार्वजनिक और निजी संगठन भी प्रदर्शनी का हिस्सा थे।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment