Categories: News-Headlines

अंतरिम केंद्रीय बजट 2024 की तैयारियों का अंतिम चरण हलवा समारोह के साथ शुरू हुआ

अंतरिम केन्द्रीय बजट 2024 तैयार करने के अंतिम चरण का प्रतीक हलवा समारोह, आज केन्द्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड की उपस्थिति में नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित किया गया।

हर वर्ष बजट तैयारी की “लॉक-इन” प्रक्रिया शुरू होने से पहले एक पारंपरिक हलवा समारोह आयोजित किया जाता है।

पिछले तीन पूर्ण केन्द्रीय बजटों की तरह, अंतरिम केन्द्रीय बजट 2024 भी कागज रहित दिया जाएगा। अंतरिम केन्द्रीय बजट 2024 1 फरवरी, 2024 को पेश किया जाना है।

संविधान द्वारा निर्धारित वार्षिक वित्तीय विवरण (आमतौर पर बजट के रूप में जाना जाता है), अनुदान मांगें (डीजी), वित्त विधेयक आदि सहित केंद्रीय बजट के सभी दस्तावेज “केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप” पर उपलब्ध होंगे। डिजिटल सुविधा के सरलतम रूप का उपयोग करके संसद सदस्यों (सांसदों) और आम जनता को बिना किसी परेशानी के बजट दस्तावेज़ मिल सकते हैं। यह दो भाषाओं (अंग्रेजी और हिंदी) में हैं और एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होंगे। ऐप को केन्द्रीय बजट वेब पोर्टल (www.indiabudget.gov.in) से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

बजट दस्तावेज़ 1 फरवरी, 2024 को संसद में केन्द्रीय वित्त मंत्री का बजट भाषण पूरा होने के बाद मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे।

हलवा समारोह में, केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ वित्त और व्यय सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन; आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ; दीपम के सचिव तुहिन कांत पांडे; राजस्व, सचिव संजय मल्होत्रा; केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष नितिन गुप्ता; केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल; और अपर सचिव (बजट) आशीष वच्छानी के अलावा बजट की तैयारी और संकलन प्रक्रिया में शामिल वित्त मंत्रालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

समारोह के दौरान, केन्द्रीय वित्त मंत्री ने बजट प्रेस का भी दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को शुभकामनाएं देने के अलावा तैयारियों की समीक्षा की।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.