Categories: News-Headlines

अंडर-19 क्रिकेट में भारत, अफगानिस्‍तान को चार विकेट से हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में

भारत अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। दुबई में कल रात भारत ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में अफगानिस्‍तान को चार विकेट से हराया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए अफगानिस्‍तान ने निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट पर 259 रन बनाए। अफगानिस्‍तान के ईजाज़ अहमद अहमदज़ई ने नाबाद 86 रन बनाए ज‍बकि कप्‍तान सुलिमान सैफी ने 73 रन की पारी खेली।

जवाब में भारत ने 260 रन का लक्ष्‍य 49वें ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से हरनूर सिंह ने 65 रन जबकि राज बावा ने नाबाद 43 रन बनाए।

इस जीत के साथ ही भारत अपने ग्रुप में पाकिस्‍तान के बाद दूसरे स्‍थान पर पहुंच गया है। पाकिस्‍तान ने अपने सभी मैच जीते हैं। सेमीफाइनल में भारत का सामना ग्रुप बी के बांग्‍लादेश और श्रीलंका के मैच के विजेता से होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

13 hours ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

13 hours ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

13 hours ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

13 hours ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

14 hours ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.