Categories: News-Headlines

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए पूरे द्वीपसमूह में चार सौ बारह मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

द्वीपसमूह में इस बार तीन लाख पन्द्रह हजार एक सौ अड़तालीस मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। इनमें एक लाख चौंसठ हजार बारह पुरूष, एक लाख इक्यावन हजार एक सौ बत्तीस महिलाएं पांच हजार पचास पहली बार मतदान करने वाले मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या दो हजार चार सौ बाईस है, जबकि पचासी वर्ष से अधिक उम्र के एक हजार बयालीस वरिष्ठ मतदाता भी चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा है। इस चुनाव में कार निकोबार में पुरूषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इस आम चुनाव में द्वीपों के आदिम जनजाति समूह के सदस्य भी एक बार फिर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

द्वीपसमूह में इस बार कुल बारह उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इनमें दो महिलाओं सहित पांच निर्दलीय उम्मीदवार भी है। इस बार के चुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों में द्वीपसमूह से तीन बार के पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बिष्णु पद रे चुनावी मैदान में हैं, तो वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने वर्तमान सांसद कुलदीप राय शर्मा को एक बार फिर टिकट दिया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से डी. अय्यप्पन, ऑल इंडिया अन्ना डी एम के की ओर से के जे बी सेल्वाराज और अंडमान निकोबार डेमोक्रेटिक कांग्रेस की ओर से मनोज पॉल अपना भाग्य आजमाएंगे।

इस बार के चुनाव में बिजली, पानी, सड़क, चाथम-बम्बूफ्लाट और मिडिल स्ट्रेट पुल निर्माण प्रमुख चुनावी मुद्दा है। सरकारी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय लोगों को आरक्षण मिले, ये भी एक महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दा बनकर उभरा है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

14 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

16 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

18 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

18 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.